फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: नाबालिग ने माता-पिता की हत्या कर शव घर में दफनाया, पुलिस से बोला-मुझे प्यार नहीं करते थे

Fri, 04 Mar 2022 04:38 PM IST
मेघा चौधरी न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सरगुजा

सार

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में एक 17 साल के लड़के ने अपने माता-पिता की हत्या की और शव को दफना दिया। घटना की जानकारी पांच दिन बाद लगी। जब लड़के का बड़ा भाई घर पहुंचा। 
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता आरोपी का बड़ा भाई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सरगुजा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 17 साल के लड़के ने अपने माता-पिता की हत्या की और शव को दफना दिया। घटना की जानकारी पांच दिन बाद लगी। जब लड़के का बड़ा भाई घर पहुंचा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


घर में आ रही थी बदबू
जब आरोपी का भाई अपने घर पहुंचा तो उसे अपना माता-पिता घर में नहीं मिले और पूरे घर में बदबू आ रही थी। उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो छोटे भाई ने ही माता-पिता की हत्या कर शव को दफनाने की बात स्वीकार कर ली।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव
उदयपुर क्षेत्र के ग्राम खोधला के रहने वाले जयराम सिंह (50) और फूलसुंदरी बाई (45) के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा हेमंत पत्नी के साथ ससुराल में रहता है। वह जब गुरुवार को घर आया तो उसे मां-बाप नहीं मिले। उसने उनकी तलाश की लेकिन कही भी पता नहीं चल पाया और घर के अंदर काफी बदबू आ रही थी। हेमंत ने सूचना पर जब देर रात पुलिस पहुंची तो छोटे बेटे ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
विज्ञापन


दो दिन बाद मां का शव दफनाया
आरोपी किशोर ने पुलिस को बताया कि 5-6 दिन पहले उसने माता-पिता की हत्या कर दी थी। उसने हत्या लकड़ी काटने वाली वसूली से की थी। किशोर ने हत्या के बाद पिता के शव को घर में दफना दिया, लेकिन मां के शव को दो दिन बाद घर में दूसरी जगह दफनाया। इस दौरान वह घर में ही सोता और खाना बनाता था। पुलिस ने जांच के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम को भेजा है। पहले पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने आरोपी के बयान लिए और उसके बाद शवों को बाहर निकलवाया।

माता-पिता प्यार नहीं करते, इसलिए मार डाला 
एसडीओपी अखिलेश कौशिक ने बताया कि लड़के ने कहा कि माता-पिता भाई और भाभी को ज्यादा प्यार करते थे। उससे प्यार नहीं करते थे। इसलिए उसने दोनों की हत्या कर दी। प्रथम दृष्ट्या से लग रहा है कि लड़के की मानसिक हालत ठीक नहीं है और गुस्से में उसने वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल आगे कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें