फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई: संक्रमित महिला की अस्पताल में हत्या का खुलासा, महिला सफाईकर्मी ने मोबाइल व 500 रुपयों के लिए मार डाला

Wed, 16 Jun 2021 05:35 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई।

सार

चेन्नई के सरकारी अस्पताल की छत पर कोरोना संक्रमित महिला मरीज का शव मिलने का मामला सुलझ गया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में अस्पताल की महिला सफाई कर्मी को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई पुलिस ने यहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित महिला की हत्या के आरोप में अस्पताल में ही काम करने वाली महिला सफाई कर्मी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


महिला का शव 8 जून को मिला था। आरोपी सफाईकर्मी 40 वर्षीय रति देवी ने स्वीकार किया है कि उसने महिला मरीज के बैग में दिखे 500 रुपये और मोबाइल फोन चुराने के लिए वारदात को अंजाम दिया। चेन्नई के राजीव गांधी जनरल अस्पताल में गत सप्ताह कोरोना पीड़ित महिला का शव मिला था। महिला का शव करीब 15 दिनों से अस्पताल के आठवीं मंजिल पर पड़ा था। शव सड़ चुका था। 

22 मई को भर्ती हुई थी महिला
सांस लेने में तकलीफ के बाद 41 वर्षीय एम. सुनीता को चेन्नई के राजीव गांधी सरकारी अस्पताल में 22 मई को भर्ती कराया गया था। सुनीता की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने रति देवी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पीएम रिपोर्ट में गला घोंटने के निशाने मिले हैं। वह ठेके पर नियुक्त की गई है। पुलिस ने बताया कि वह तीन साल से अस्पताल में काम कर रही थी। रति देवी ने पैसों व मोबाइल के लिए महिला मरीज की हत्या करने की बात कबूल की है। 
विज्ञापन


पति ने की थी लापता होने की शिकायत
मृतका सुनीता के पति ने 25 मई को शिकायत की थी कि उनकी पत्नी अस्पताल से लापता है। अस्पताल व पुलिस की लापरवाही देखिए इसके करीब 15 दिन बाद सुनीता का शव अस्पताल की छत पर मिला था। 

व्हील चेयर से आठवीं मंजिल पर ले गई थी
जांच में पता चला कि आरोपी रति देवी सुनीता को हत्या के बाद व्हील चेयर पर अस्पताल की आठवीं मंजिल पर ले गई थी। उसने वहां मौजूद लोगों को बताया था कि वह जांच के लिए ले जा रही है और यह झांसा देकर उसने शव छत पर फेंक दिया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें