फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: बाकी बचे मैचों में नहीं खेलेंगे कंगारू खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलियाई मुख्य चयनकर्ता ने बताई वजह

Wed, 16 Jun 2021 05:17 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाफ सफेद गेंद की श्रृंखला के अलावा ऑस्ट्रेलिया अक्तूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के खिलाफ एक टी-20 त्रिकोणीय श्रृंखला को अंतिम रूप देने की उम्मीद कर रहा है। अगर यह श्रृंखला होती है तो इसका समय भी आईपीएल के अंतिम चरण के साथ ही पड़ सकता है।
विज्ञापन
पैट कमिंस - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता ट्रेवर होन्स ने बुधवार को कहा कि वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के साथ होने वाली त्रिकोणीय सीरीज अगर आईपीएल के दौरान ही पड़ती है तो उनके राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी आईपीएल में नहीं खेलेंगे।

विज्ञापन


वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाफ सफेद गेंद की श्रृंखला के अलावा ऑस्ट्रेलिया अक्तूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के खिलाफ एक टी-20 त्रिकोणीय श्रृंखला को अंतिम रूप देने की उम्मीद कर रहा है। अगर यह श्रृंखला होती है तो इसका समय भी आईपीएल के अंतिम चरण के साथ ही पड़ सकता है। आईपीएल के संयुक्त अरब अमीरात में सितंबर के मध्य से शुरू होने की उम्मीद है।

होन्स ने स्पष्ट किया कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया उम्मीद करता है कि खिलाड़ियों की प्राथमिकता राष्ट्रीय टीम के लिए होगी। 'क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू' से होन्स ने कहा, 'साल के उस समय, मैं निश्चित रूप से उम्मीद करूंगा कि खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम के प्रतिनिधित्व के लिए आईपीएल को छोड़ देंगे।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हालांकि यह निश्चित रूप से उनकी प्रतिबद्धताओं पर निर्भर करेगा और हम सोचते हैं कि उन्हें उस समय अपनी आस्ट्रेलियाई प्रतिबद्धताओं के प्रति समर्पित होना चाहिए।' होन्स ने हालांकि कहा कि इस मामले को भविष्य में निपटाया जाएगा। उन्होंने कहा, 'हमने इसकी ओर अभी ध्यान नहीं दिया है और अभी तक हमारे खिलाड़ियों ने भी इस पर कुछ नहीं कहा है।'

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि जिन खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के सफेद गेंद के दौरे के लिए टीम से बाहर रहने का फैसला लिया है, उनमें से कुछ की टी-20 विश्व कप में स्थान सुनिश्चित करने की गारंटी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें