फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई: चेन चोर के पीछे भागे 300 पुलिसकर्मी, नहीं पकड़ पाए तो ड्रोन से किया पीछा और मार दी गोली 

Tue, 12 Oct 2021 08:53 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी हथियारों से लैस थे। उन्होंने पुलिस टीम पर गोली भी चलाई थी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
ड्रोन - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई में पुलिस और चेन चोर के बीच मुठभेड़ का एक रोचक मामला सामने आया है। यहां एक चेन चोरी के संदिग्ध को पकड़ने के लिए 300 पुलिस कर्मियों को उतारा गया। चेन चोर फिर भी पकड़ में नहीं आया तो उसके पीछे ड्रोन कैमरे छोड़े गए और आखिरकार पुलिस ने उसे गोली मार दी। यह घटना सोमवार की है, इस मुठभेड़ में चेन चोरी के संदिग्ध के एक साथी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों झारखंड के रहने वाले थे और चेन्नई में रहकर काम करते थे।

विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि चेन चोरी के दोनों संदिग्धों ने उन पर गोली चलाई, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि दोनों चोर हथियारों से लैस थे और चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए उन्होंने हवाई फायरिंग भी की थी। 

महिला से चेन चुराकर भाग रहे थे
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी श्रीपेरंबदूर में टोल प्लाजा के पास एक 55 वर्षीय महिला से चेन चुराकर भाग रहे थे। महिला के शोर मचाने पर दोनों ने हवाई फायरिंग भी की थी, जिसके बाद पुलिस की टीमें बनाकर दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान मुर्थसा के रूप में हुई है। वहीं उसके साथ का नाम अख्तर है। पुलिस का कहना है कि हमें शक है कि चार अक्तूबर को हुई वारदात में भी इन्हीं दोनों का हाथ था, इस घटना में एक सरकारी कर्मचारी गोली लगने से घायल हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें