फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहम बैठक: गृह मंत्री शाह से मिले पंजाब के सीएम चन्नी, कृषि कानून और लखीमपुर मामले पर की बात

Tue, 05 Oct 2021 08:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बैठक के बाद पंजाब के सीएम चन्नी ने कहा कि मैंने अमित शाह से ड्रग्स और हथियारों की तस्करी को रोकने के लिए पंजाब के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा को सील करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
चरणजीत सिंह चन्नी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मंगलवार देर शाम दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे। चन्नी सबसे पहले कपूरथला हाऊस पहुंचे और वहां से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पहुंचे। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उनसे तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने का आग्रह किया। मैंने उनसे ड्रग्स और हथियारों की तस्करी को रोकने के लिए पंजाब के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा को सील करने के लिए भी कहा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी की घटना के कारण पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का राजस्थान दौरा रद्द हो गया था। मंगलवार सुबह 11 बजे जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सरकारी आवास पर चन्नी के लिए लंच का कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान पंजाब और राजस्थान के बीच चल रहे विवादों पर चर्चा की जानी थी। अगले कार्यक्रम के लिए अभी तिथि तय नहीं की गई है।




रविवार को हुआ था विवाद
कृषि कानूनों और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की टिप्पणी का विरोध कर रहे किसानों और मंत्री के बेटे के बीच रविवार को हिंसक टकराव हो गया। तिकुनिया कस्बे में हुए बवाल के दौरान मंत्री के बेटे आशीष मिश्र की गाड़ी से कुचलकर चार किसानों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। जानबूझकर गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगाते हुए गुस्साए किसानों ने मंत्री के बेटे की गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी।
विज्ञापन



मंत्री के बेटे ने खेतों में भागकर जान बचाई, लेकिन इस दौरान हुई पिटाई से चालक सहित चार अन्य की भी मौत हो गई। दस से ज्यादा घायल किसानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसान तेजिंदर सिंह विर्क की हालत गंभीर बताई जा रही है। किसानों का कहना है कि उन्होंने मंत्री के बेटे के काफिले को रोका तो नारे लगाते हुए उन पर गाड़ी चढ़ा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें