फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: शरद पवार के दावे पर बोले बावनकुले- पहले क्यों नहीं कहा, थाने में शिकायत क्यों दर्ज नहीं कराई

Sat, 09 Aug 2025 07:59 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे।

सार

Maharashtra: महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और शिवसेना नेता शायना एन. सी. ने शरद पवार के उस दावे पर सवाल उठाए हैं जिसमें उन्होंने दो लोगों की ओर से विपक्ष को 160 सीटें जिताने की पेशकश का दावा किया था। दोनों नेताओं ने पूछा कि अगर यह सच था तो पवार ने पहले शिकायत क्यों नहीं की और अब चुनाव हारने के बाद इस तरह के बयान क्यों दे रहे हैं। शायना ने कहा कि जीत-हार का फैसला जनता करती है और इस तरह के बयान लोकतंत्र और चुनाव आयोग पर सवाल खड़े करते हैं।
विज्ञापन
चंद्रशेखर बावनकुले। - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखबर बावनकुले ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार के उस दावे पर सवाल उठाए हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि दो लोगों ने उन्हें विपक्ष की जीत सुनिश्चित करने की पेशकश की थी। बावनकुले ने कहा कि शरद पवार आज यह बातें कह रहे हैं, तो उन्होंने पहले क्यों नहीं कहा? लोकसभा चुनाव से पहले क्यों नहीं बोले? जब उनके पास दो लोग मिलने आए, तो उसी दिन थाने में शिकायत क्यों दर्ज नहीं कराई?
विज्ञापन


बावनकुले ने आगे कहा,  जब चुनाव हार गए, तब अब कोई आपके साथ पार्टी में टिकना नहीं चाहता। पूरी पार्टी का नेतृत्व कमजोर हो रहा है। कोई भी अब आपके नेतृत्व को मान्यता नहीं दे रहा, इसलिए आप अब इस तरह के छोटे-छोटे बयान देने लगे हैं।  

ये भी पढ़ें: चुनाव से पहले दो लोग मिले, 160 सीट जिताने का दावा किया; शरद पवार के दावे पर CM फडणवीस ने उठाए सवाल
विज्ञापन


जनता करती है जीत-हार का फैसला: साइना एनसी
वहीं, शिवसेना की नेता शायना एन. सी. ने कहा, शरद पवार इतने बड़े और अनुभवी नेता हैं। क्या आप मानते हैं कि उनसे दो लोग मिले और उन्हें उनके नाम और पते तक नहीं मालूम? जीत और हार का फैसला जनता करती है, शरद पवार जी।

शायना ने आगे कहा, अगर आपको (शरद पवार) कोई आपत्ति है, तो आप चुनाव आयोग में शिकायत कर सकते हैं या अदालत जा सकते हैं, लेकिन आपने केवल एक ऐसी कहानी बनाई है जिससे लोकतंत्र, मतदाता और चुनाव आयोग पर सवाल उठते हैं। हम सब जानते हैं कि जो जीतता है वही विजेता होता है। लोकसभा चुनाव में इसे स्वीकार किया, लेकिन अब आपको विधानसभा चुनाव में आपत्ति हो रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के चुनावी धांधली वाले आरोप पर CM सिद्धारमैया का बड़ा फैसला, दिए कानूनी कार्रवाई के आदेश

शरद पवार ने क्या दावा किया था
शरद पवार ने शनिवार को दावा किया कि दिल्ली में उनसे दो लोग मिले थे, जिन्होंने विपक्ष को महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों में से 160 सीटें जीताने का प्रस्ताव दिया था। पवार ने कहा कि उन्होंने इन लोगों को राहुल गांधी से भी मिलवाया, लेकिन राहुल भी इस बात से सहमत थे कि विपक्ष को इस तरह के काम में शामिल नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें