फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: 'अयोग्य लोगों के हाथ में न जाए राज्य की कमान, आपको तय करना है'; चुनावी सभा में बोले CM केसीआर

Wed, 08 Nov 2023 05:41 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए सभी दलों ने जोर आजमाइश शुरू कर दी है। सीएम चंद्रशेखर राव ने कहा, तेलंगाना का विकास रूकना नहीं चाहिए। आपको तय करना है कि कौन बेकार है और कौन सही।
विज्ञापन
के चंद्रशेखर राव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चंद ही दिन बचे हैं। सभी दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। प्रमुख दल अपने स्टार प्रचारकों के जरिए मैदान पर उतर गए है। इसी बीच सत्तारूढ़ पार्टी बीआरएस के प्रमुख औऱ सूबे के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर भी लगातार ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। सिरपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने अपनी जीत का दावा किया। 
विज्ञापन


संबोधन के दौरान उन्होंने कहा, अगर राज्य की बागडोर अयोग्य लोगों के हाथ में चली गई तो तेलंगाना का विकास रुक जाएगा। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि 2014 में जब तेलंगाना राज्य का गठन हुआ था तब पानी और बिजली आपूर्ति, किसानों  की आत्महत्या, भूख से मौत, उद्योगों का बंद होना आम बात थी। लेकिन हमारी सरकार आते ही सभी समस्याओँ का समाधान कर दिया गया। अब लोगों को कई कल्याणकारी लाभ प्रदान कर रही है। साथ ही चंद्रशेखर राव ने दावा किया कि तेलंगाना हर घर में नल से पीने का पानी पहुंचाने वाला देश का एकमात्र राज्य है। 

उन्होंने अपनी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर बात करते हुए कहा, 24 घंटे बिजली आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कल्याण लक्ष्मी योजना, किसानों के लिए रायथु बंधु निवेश सहायता का जिक्र किया। साथ ही लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, आपको तय करना चाहिए कि क्या बेकार है और कौन बेकार है। तेलंगाना गठन का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पिछली यूपीए सरकार के दौरान राज्य के गठन में देरी की थी। उन्होंने कांग्रेस पर तेलंगाना का आंध्र में विलय (अविभाजित आंध्र प्रदेश बनाने के लिए) करने का आरोप लगाया। बता दें तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें