फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh: चंद्रबाबू नायडू ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखा पत्र, मतदाता सूची में गड़बड़ी का लगाया आरोप

Fri, 08 Dec 2023 07:19 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती

सार

पूर्व सीएम नायडू ने आरोप लगाया कि वाईएसआरसीपी सरकार इस अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार है। साथ ही कहा कि मतदाताओं के नामांकन के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया जा रहा है । 
विज्ञापन
चंद्रबाबू नायडू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत की है। पूर्व सीएम नायडू ने आरोप लगाया कि वाईएसआरसीपी सरकार इस अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार है। साथ ही कहा कि मतदाताओं के नामांकन के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया जा रहा है । 
विज्ञापन


चंद्रबाबू नायडू बोले, प्रक्रिया के तहत नहीं हो रहा काम
निर्वाचक नियमावली-2023 के मुताबिक मतदाता सूची में जरूरी बदलाव नहीं किए जा रहे हैं। जबकि मैनुअल स्पष्ट रूप से एकाधिक प्रविष्टियों को हटाने की प्रक्रिया निर्दिष्ट करता है, लेकिन इन प्रक्रिया का अनुपालन नहीं किया जाता है। अयोग्य लोगों को ऑनलाइन मोड के जरिए नामांकित किया जा रहा है। विपक्षी दलों के समर्थकों के नाम कथित तौर पर हटाए जा रहे हैं। 

नायडू ने कहा कि टीडीपी द्वारा उठाई गई आपत्तियों पर चुनाव आयोग ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना जांच के मतदाताओं को मताधिकार से वंचित किया जा रहा है।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी से अंतिम मतदाता सूची में गड़बड़ी की पुनरावृत्ति की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ने के लिए कदम उठाने की अपील करते हुए, नायडू ने चुनाव आयोग के अधिकारी से यह सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई करने को कहा कि उनके अधीनस्थ नियमों का अनुपालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें