फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रबाबू नायडू बोले- कांग्रेस ने विभाजन के समय आंध्र प्रदेश के लोगों के साथ किया अन्याय

Tue, 06 Mar 2018 05:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू - फोटो : ANI
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस ने विभाजन के समय आंध्र प्रदेश के लोगों के साथ अन्याय किया। जिस वजह से कांग्रेस को चुनाव में लोगों के क्रोध का सामना करना पड़ा। सीएम चंद्रबाबू ने यह भी कहा कि विपक्ष द्वारा बजट का बहिष्कार ठीक नहीं है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले बीती 28 फरवरी को सीएम ने केंद्र सरकार से एक बार फिर राज्य को विशेष दर्जा देने की मांग की थी। इस दौरान उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा था कि आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाना चाहिए, इस राज्य की भावनाओं के साथ न खेलें। 





चंद्रबाबू ने कहा था कि आंध्र प्रदेश के लोगों का अपमान किया जा रहा है। लोगों ने इसी वजह से कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करके सजा दी थी। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में उन्होंने राज्य का नये सिरे से निर्माण किया है। 
विज्ञापन


चंद्रबाबू ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा था कि वह अपने भाषणों में आंध्र प्रदेश के लिए नई उम्मीदें जगाते हैं और विश्व स्तरीय सुविधाएं देने का वादा करते हैं, इसलिए हमें उम्मीद है कि केंद्र सरकार हमारे राज्य के साथ न्याय करेगी। कांग्रेस ने हमेशा इस राज्य के साथ अन्याय किया है। आपको बता दें कि एन चंद्रबाबू नायडू की तेलगू देशम पार्टी बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन NDA के साथ है। 

चंद्रबाबू ने बताया था कि पिछले 3.5 साल में वह 29 बार दिल्ली आए और अपने राज्य की भलाई के लिए कई मंत्रियों से मुलाकात की, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है। उन्होंने कहा था कि मुझे समझ नहीं आता कि उनके राज्य को विशेष दर्जा क्यों नहीं दिया जा रहा है। इसका जवाब केंद्र सरकार को देना चाहिए। 

चंद्रबाबू ने कहा था कि हर मौके पर केंद्र सरकार को वह अपना समर्थन देते हैं लेकिन केंद्र की तरफ से उन्हें बेहतर रिजल्ट नहीं मिल रहे हैं। आंध्र प्रदेश के लोग खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह आंध्र प्रदेश के लिए हमेशा लड़ते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें