फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh: चंद्रबाबू नायडू 12 जून को आंध्र प्रदेश के CM पद की शपथ लेंगे, पहले 9 जून को था कार्यक्रम

Thu, 06 Jun 2024 10:36 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, विजयवाड़ा

सार

तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू 12 जून को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सूत्रों के मुताबिक पहले यह कार्यक्रम 9 जून को होना था। 


 
विज्ञापन
चंद्रबाबू नायडू - फोटो : Chandrababu Naidu
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की तारीख में बदलाव कर दिया गया है। अब वह 12 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले यह कायक्रम 9 जून को होना था। मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। 

नायडू के शपथ लेने की तारीख में बदलाव की वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को बताया जा रहा है। वे लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। मोदी ने बुधवार को राष्ट्रपति मुर्मू को अपना त्याग पत्र सौंप दिया था। राष्ट्रपति ने पीएम मोदी और उनके मंत्रियों का त्याग पत्र को स्वीकार कर लिया और साथ ही नए सरकार के गठन तक कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहने का आग्रह किया। 

विज्ञापन


किंग मेकर की भूमिका में हैं चंद्रबाबू नायडू 

चंद्रबाबू नायडू एनडीए गठबंधन के लिए एक किंगमेकर्स में से एक बनकर सामने आए हैं। एनडीए ने लगातार तीसरी बार बहुमत पाने का रिकॉर्ड बनया है। चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार की पार्टी का गठबंधन की सरकार बनाने में अहम योगदान रहने वाला है। भाजपा इस बार लोकसभा चुनाव में अकेले दम पर बहुमत लाने में सफल नहीं हो सकी है। वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन ने इस बार चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 
 

 

आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में टीडीपी ने बहुमत हासिल की

विज्ञापन


आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम में टीडीपी ने सबसे अधिक सीटें जीती हैं। 135 सीटें जीत कर टीडीपी ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया। वहीं, जनसेना ने 21 सीटें जीतीं। भाजपा आठ सीटों पर जीतने में सफल रही। वर्तमान सत्तारूढ़ दल वाईएसआर कांग्रेस पार्टी मात्र 11 सीटों पर सिमट गई है। वहीं, लोकसभा की अधिकांश सीटें भी एनडीए की झोली में गई हैं।
विज्ञापन


1996 में पहली बार तेलुगू देशम पार्टी NDA का हिस्सा बनी थी

 साल 1996 में टीडीपी पहली बार एनडीए का हिस्सा बनी थी। चंद्रबाबू नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर काम किया था। इतना ही नहीं, आंध्र प्रदेश में 2014 का लोकसभा और विधानसभा चुनाव भी टीडीपी ने भाजपा के साथ लड़ा था, लेकिन 2019 में टीडीपी, एनडीए से अलग हो गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें