फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रबाबू नायडू: कौशल विकास घोटाले में टीडीपी प्रमुख ने लगाई जमानत याचिका, 300 करोड़ की गड़बड़ी का है आरोप

Fri, 15 Sep 2023 11:58 AM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Chandrababu Naidu: कौशल विकास निगम घोटाले में कथित भूमिका के लिए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने एक स्थानीय अदालत में अंतरिम और नियमित दो जमानत याचिकाएं दायर की हैं। अंतरिम जमानत याचिका में नायडू ने अपने खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों से इनकार किया है।
विज्ञापन
चंद्र बाबू नायडू - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करोड़ों रुपये के कौशल विकास निगम घोटाले में कथित भूमिका के लिए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने एक स्थानीय अदालत में अंतरिम और नियमित दो जमानत याचिकाएं दायर की हैं।

विज्ञापन


अंतरिम जमानत याचिका में नायडू ने अपने खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों से इनकार किया और दावा किया कि उनके खिलाफ रिकॉर्ड में कोई प्रथम दृष्टया सबूत नहीं है।

उन्होंने कहा, 'हमने दो याचिकाएं दायर की हैं, एक अंतरिम जमानत के लिए और दूसरी नियमित जमानत के लिए। नायडू की कानूनी टीम के सदस्य वकील जी सुब्बा राव ने मीडिया से कहा, ''इस मामले में आज (शुक्रवार) सुनवाई नहीं हो सकती है।"

राव ने कहा कि अपराध जांच विभाग ने अभी तक उनकी जमानत याचिकाओं पर जवाब दाखिल नहीं किया है। इसलिए शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकती है। वकील ने कहा कि हालांकि सीआईडी को नोटिस दिया गया है और उसने अभी तक जवाब नहीं दिया है। जमानत याचिकाएं गुरुवार को एसीबी अदालत में दायर की गईं, जिसने नायडू को रिमांड पर भेजा था।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को कौशल विकास निगम से धन के दुरुपयोग से जुड़े एक मामलेमें गिरफ्तार किया गया था, जिससे राज्य सरकार को 300 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ था। वह फिलहाल राजमहेंद्रवरम केंद्रीय कारागार में बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें