फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMD Alert: गुजरात में इस दिन प्रवेश कर सकता है मानसून, तूफान-बारिश की संभावना; भीषण गर्मी और लू से मिलेगी राहत

Mon, 10 Jun 2024 07:08 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IMD Alert: भीषण गर्मी और लू  का प्रकोप झेल रहे गुजरात को अगले 48 घंटे में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया है। 

विज्ञापन
बारिश (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले काफी दिनों से गुजरात भीषण गर्मी और लू का सामना सामना कर रहा है। वहीं भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक राज्य में अगले 48 घंटों में दक्षिण पश्चिमी मानसून के प्रवेश करने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार अगले 48 घंटों में गुजरात के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिमी मानसून प्रवेश करेगा। जबकि दक्षिण गुजरात में सोमवार और मंगलवार को तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश अनुमान है। 

विज्ञापन


तापी जिले के डोलवान में हुई बारिश
हालांकि सोमवार की सुबह 6 बजे तक गुजरात और सौराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई। वहीं इस दौरान तापी जिले के डोलवान तालुका में 90 एमएम तक बारिश दर्ज की गई। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) ने बताया कि पूरे राज्य में सबसे ज्यादा बारिश डोलवान तालुका में ही हुई है। 

राज्य का सबसे गर्म जिला रहा सुरेंद्रनगर 
राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार, इस दौरान गुजरात के कुल 72 तालुकाओं में हल्की बारिश हुई है। इस कड़ी में रविवार की शाम में अहमदाबाद शहर में भी हल्की बारिश हुई, जिससे स्थानीय लोगों को कुछ देर के लिए उमस भरी गर्मी से राहत दी। आईएमडी का कहना है कि अहमदाबाद में रविवार दोपहर को उच्चतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सुरेंद्रनगर, राज्य का सबसे गर्म जिला रहा। 
विज्ञापन


जून में देश में सामान्य बारिश होने का अनुमान
आईएमडी के मुताबिक दक्षिण गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर और उत्तर गुजरात और सौराष्ट्र संभाग में बुधवार सुबह तक हल्की बारिश और आंधी चलने की भी संभावना है। आईएमडी के अनुसार इस साल देश में औसत से ज्यादा मानसूनी बारिश होने का अनुमान है। बता दें कि भारत में खेती, कृषि और समग्र आर्थिक विकास की उन्नति के लिए मानसून की बारिश पर काफी कुछ निर्भर करता है। आईएमडी के अनुसार देशभर में जून के महीने में सामान्य बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें