फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: तेलंगाना मॉडल स्कूल में परोसे गए खाने में छिपकली केस में केंद्र सख्त; रेवंत सरकार को देनी पड़ी सफाई

Fri, 12 Jul 2024 11:53 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

इस सप्ताह की शुरुआत में तेलंगाना मॉडल स्कूल के तीन छात्र उपमा खाने के बाद बीमार पड़ गए थे। उनमें से कम से कम 30 से 40 छात्रों ने यह खाना खाया था।
 
विज्ञापन
खाना खाते बच्चे - फोटो : X @PIB_India (file photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना का एक स्कूल हाल ही में उस समय विवादों में घिर गया, जब छात्रों को परोसे गए नाश्ते में छिपकली मिली थी। इस मामले में अब केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। उसने मेडक के रामायमपेट स्थित तेलंगाना मॉडल स्कूल में छिपकली मिलने संबंधी मीडिया रिपोर्टों को गंभीरता से लिया है।

विज्ञापन


केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'तेलंगाना मॉडल स्कूल में उपमा में छिपकली मिलने की हालिया मीडिया रिपोर्टों के संबंध में, भारत सरकार के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है।'
 
मॉडल स्कूल के छात्रावास का मामला
आगे कहा गया, 'तेलंगाना सरकार ने बताया है कि यह घटना तेलंगाना सरकार के मॉडल स्कूल के छात्रावास में हुई है। राज्य सरकार अपनी योजना के तहत मॉडल स्कूलों को नाश्ता उपलब्ध कराती है और यह पीएम पोषण योजना के अंतर्गत नहीं आता है। राज्य सरकार ने यह भी बताया है कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ गंभीर कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


पका हुआ भोजन कराएं उपलब्ध
केंद्र ने कहा कि पीएम पोषण योजना स्कूलों में गर्म पका हुआ मध्याह्न भोजन प्रदान करती है और सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सुरक्षा मानदंडों को सुनिश्चित करने और छात्रों के लिए ठीक से पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने के लिए उचित कदम उठाने की सलाह दी गई है।
 
इस सप्ताह की शुरुआत में तेलंगाना मॉडल स्कूल के तीन छात्र उपमा खाने के बाद बीमार पड़ गए थे। उनमें से कम से कम 30 से 40 छात्रों ने यह खाना खाया था। पुलिस ने बताया था कि खाना खाने के बाद छात्रों को उल्टी होने लगी। इस पर तीन छात्रों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें