पाकिस्तानी अदालत में कुलभूषण जाधव को मिले मृत्युदंड के खिलाफ भारतीय वकील रिव्यू पिटीशन दाखिल करेगा। केंद्रीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि भारत ने पाकिस्तान सरकार से भारतीय वकील को मंजूरी देने का आग्रह किया है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, हम राजनयिक रास्तों के जरिये पाकिस्तान के साथ संपर्क में हैं। हम आईसीजे के निर्णय की भावना को ध्यान में रखते हुए एक निष्पक्ष और स्वतंत्र ट्रायल की उम्मीद रखते हैं। हमने जाधव का पक्ष भारतीय वकील द्वारा रखने के लिए (पाकिस्तान सरकार से) पूछा है।
श्रीवास्तव ने कहा, हालांकि यह अहम है कि पाकिस्तान को मुख्य मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत है और इन मुख्य मुद्दों में इस मामले के सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के साथ-साथ जाधव तक अबाधित राजनयिक पहुंच देना शामिल है।