बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पिछले दिनों अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों की बैठक ली थी। खासतौर पर, सीआईएसएफ मुख्यालय में हुई बैठक के दौरान शाह ने यह बात स्पष्ट तौर पर कही कि खरीदारी प्रक्रिया केवल स्वदेशी कंपनियों के साथ हो।
बैठक के बाद जो रिपोर्ट तैयार हुई, उसमें सभी बलों को यह हिदायत दी गई है कि वे मौजूदा खर्च में कटौती करें और जो कुछ भी खरीदें, वह स्वदेशी कंपनी से ही लें। खादी विकास और ग्रामोद्योग आयोग 'केवीआईसी' की वस्तुओं का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें।
विभिन्न बलों से कहा गया है कि वे केवीआईसी उत्पादों के प्रयोग में तेजी लाएं। सभी अर्धसैनिक बल केवीआईसी के सामान की टेस्टिंग करा लें। यह केवल एक एक्सरसाइज बनकर न रहे, इसका खास ध्यान रखा जाए।