फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र का फैसला: अब सभी घरेलू उड़ानों में परोसा जाएगा भोजन, कोरोना के चलते लगी थी रोक

Tue, 16 Nov 2021 10:49 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्र सरकार ने एयरलाइंस को राहत देते हुए घरेलू उड़ानों में भोजन परोसने के लिए यात्रा की अवधि की शर्त को हटाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की सभी घरेलू उड़ानों में अब भोजन परोसा जाएगा। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी मंजूरी दे दी। कोरोना वायरस महामारी के चलते 15 अप्रैल से दो घंटे से कम की उड़ानों में भोजन परोसने पर रोक लगाई गई थी। यात्रियों को पढ़ने के लिए मैगजीन व पठन सामग्री देने की भी अनुमति दी गई है।

विज्ञापन


नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने मौजूदा नियमों में संशोधन के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय से सुझाव मांगा था। जिसके जवाब में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि दो घंटे से कम समय की उड़ानों में भोजन परोसना फिर से शुरू किया जा सकता है और चालक दल के सदस्यों को पूरा शरीर ढकने (पीपीई किट पहनने) की जरूरत नहीं है।

मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा है कि यह फैसला कोविड अनुरूप व्यवहार प्रोटोकॉल को उचित तरीके से लागू किए जाने के बाद इस महामारी के मामलों में कमी आने के बाद लिया गया है। घरेलू उड़ानें संचालित करने वाली एयरलाइंस अब यात्रा अवधि प्रतिबंध के बिना भोजन परोसने की सुविधा उपलब्ध करा सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें