फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Youtube: खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ केंद्र की बड़ी कार्रवाई, छह यूट्यूब चैनल को किया ब्लॉक

Fri, 10 Mar 2023 08:24 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सूचना एवं प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्र ने कहा कि बीते दस दिनों में विदेश से संचालित होने वाले आठ यूट्यूब चैनल को ब्लॉक किया गया है। उन्होंने बताया कि पंजाबी भाषा में सामग्री वाले चैनल सीमावर्ती राज्य में तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
यूट्यूब - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार के इशारे पर खालिस्तान के समर्थन में सामग्री (कंटेंट) प्रसारित करने वाले यूट्यूब चैनल्स को कथित तौर पर ब्लॉक कर दिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


सीमावर्ती राज्य में तनाव पैदा करने की कर रहे थे कोशिश
सूचना एवं प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्र ने कहा कि बीते दस दिनों में विदेश से संचालित होने वाले आठ यूट्यूब चैनल को ब्लॉक किया गया है। उन्होंने बताया कि पंजाबी भाषा में सामग्री वाले चैनल सीमावर्ती राज्य में तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहे थे।
 
अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने पुलिस थाने पर बोला था धावा
सरकार की ओर से यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है, जब हाल ही में कट्टरपंथी उपदेशक और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने अजनाला में अपने एक सहयोगी की रिहाई की मांग को लेकर तलवारों और बंदूकों के साथ एक पुलिस थाने पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन


दीप सिद्धू ने बनाया था 'वारिस पंजाब दा' संगठन
अमृतपाल सिंह को पिछले साल जरनैल सिंह भिंडरावाले के पैतृक गांव मोगा के रोडे में आयोजित एक कार्यक्रम में 'वारिस पंजाब दा' संगठन का प्रमुख नियुक्त किया गया था। इस संगठन की स्थापना अभिनेता और कार्यकर्ता दीप सिद्धू द्वारा की गई थी। 

US News: खालिस्तान पर अमेरिका का बड़ा बयान, कहा- हम हर तरह के आतंकवाद की निंदा करते हैं

48 घंटे के भीतर भारत सरकार के अनुरोध पर कार्रवाई करेगा यूट्यूब
एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यूट्यूब 48 घंटे के भीतर चैनलों को ब्लॉक करने के सरकार के अनुरोधों पर कार्रवाई कर रहा है। अधिकारी ने कहा कि सरकार ने यूट्यूब से आपत्तिजनक सामग्री की स्वचालित (ऑटोमैटिक) रूप से पहचान करने और ब्लॉक करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और एल्गोरिदम का इस्तेमाल करने के लिए भी कहा है। 
विज्ञापन


पंजाबी भाषा में अपलोड किए जा रहे वीडियो
हालांकि, भारत के मामले में यूट्यूब समस्या का सामना कर रहा है, क्योंकि सामग्री (कंटेंट) क्षेत्रीय भाषाओं में अपलोड की जा रही है और सिस्टम अंग्रेजी भाषा में सामग्री की पहचान करने के लिए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें