फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arunachal: केंद्र ने सड़क परियोजना के लिए राज्य को दी 1,782 करोड़ की मंजूरी, सीएम खांडू ने गडकरी का जताया आभार

Wed, 10 Jan 2024 02:47 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर

सार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि परियोजना का उद्देश्य सुरक्षित यातायात प्रवाह को सुनिश्चित करना और गांव के लिए कनेक्टिविटी स्थापित करना है जिससे कि पहाड़ी क्षेत्रों में सामाजिक और आर्थिक विकास को गति मिल सके।
 
विज्ञापन
Arunachal chief minister Pema Khandu - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र ने अरुणाचल प्रदेश को रणनीतिक सड़क परियोजना के निर्माण के लिए 1,782 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जानकारी दी है कि मंत्रालय ने पूर्वोत्तर राज्य के सियांग जिले में पैंगो से जॉर्जिंग तक 82 किमी लंबे ग्रीमफील्ड सड़क के निर्माण के लिए परियोजना को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'इस परियोजना का उद्देश्य सुरक्षित यातायात प्रवाह को सुनिश्चित करना और गांव के लिए कनेक्टिविटी स्थापित करना है जिससे कि पहाड़ी क्षेत्रों में सामाजिक और आर्थिक विकास को गति मिल सके।'

सीएम खांडू ने गडकरी का जताया आभार
गडकरी ने आगे बताया कि यह सड़क सुरक्षा बलों के लिए यात्रा के समय को काफी हद तक कम करेगा। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने विकास पर प्रसन्नता व्यक्त की है। सीएम खांडू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अरुणाचल प्रदेश में कनेक्टिविटी बढ़ाने पर काफी ध्यान दिया गया है। उन्होंने नितिन गडकरी का भी आभार जताया है। 
विज्ञापन


अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू ने एक्स पर कहा, 'पीएम मोदी के नेतृत्व में अरुणाचल प्रदेश में कनेक्टिविटी बढ़ाने में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सियांग जिले में पैंगो से जॉर्जिंग तक 82 किमी लंबे ग्रीमफील्ड सड़क के निर्माण के लिए 1,782 करोड़ रुपये आवंटित करने के लिए माननीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का भी आभार।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें