फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल विस्टा परियोजना: नए पीएम आवास की लागत पर कांग्रेस का दावा खारिज

Mon, 07 Jun 2021 05:41 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विज्ञप्ति जारी कर तथ्य किए साझा
विज्ञापन
सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने रविवार को 13,450 करोड़ रुपए में नए प्रधानमंत्री आवास के निर्माण का कांग्रेस का दावा खारिज कर दिया। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि इस लागत को बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा रहा है। इसमें दस इमारतें बननी हैं और पीएम आवास के लिए अभी तक टेंडर भी जारी नहीं हुआ है।

विज्ञापन


कोरोना काल के दौरान सेंट्रल विस्टा परियोजना पर लगातार हमलावर विपक्ष पर पलटवार करते हुए केंद्र सरकार ने रविवार को एक विज्ञप्ति जारी कर परियोजना से जुड़े तथ्य साझा किए। विपक्ष ने आरोप लगाया था कि महामारी के समय केंद्र सरकार 20,000 करोड़ रुपये की परियोजना पर काम कर रही है, जिस पर पलटवार करते हुए हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि इसकी कल्पना महामारी के समय से पहले साल 2019 में की गई थी।

केंद्रीय मंत्री की ओर से कहा गया कि नए संसद भवन की लागत 862 करोड़ रुपये है और सेंट्रल विस्टा एवेन्यू की लागत 477 करोड़ रुपये है। कुल मिलाकर ये लागत 1300 करोड़ रुपये की है।
विज्ञापन

 
13,450 करोड़ में बनेंगी10 इमारतें
वहीं हरदीप सिंह पूरी की ओर से कहा गया कि आरोप है कि पीएम का नया घर 13,450 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें 10 इमारत बन रही हैं और पीएम के आवास के लिए टेंडर भी नहीं निकला है। मंत्री ने कहा कि पीएम आवास की लागत को बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा रहा है। सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार केंद्रीय  बजट में 137 फीसदी की बढ़ोतरी की गई। वहीं कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए अलग से 35,000 करोड़ का आवंटन किया गया है।
 
बड़े भूकंप को नहीं झेल पाएगा मौजूदा संसद भवन
नए संसद भवन की जरूरत के बारे में बताते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मौजूदा संसद भवन काफी कमजोर है और बड़े भूकंप से बड़ा नुकसान हो सकता है। इसके अलावा नई बिल्डिंग भूकंपीय क्षेत्र-4 में बनाई जा रही है और यहां खतरा कम है। हरदीप सिंह पुरी ने यह भी कहा कि इससे हरियाली बढ़ेगी और इसकी जरूरत है। उन्होंने बताया कि यहां 1753 नए वृक्ष लगाए जाएंगे और 2000 नए पौधे रोपे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें