फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Central Vista Avenue: हरदीप पुरी बोले- सेंट्रल विस्टा एवेन्यू नए प्रभाव के साथ तैयार; जानिए क्या होंगी इसकी खासियतें

Sat, 22 Jan 2022 09:07 PM IST
Amit Mandal एएनआई, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय मंत्री ने सेंट्रल विस्टा की खासियतें बताते हुए कहा कि मुझे उम्मीद है कि नया संसद भवन भी इस साल अक्टूबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। 
विज्ञापन
सेंट्रल विस्टा परियोजना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि सेंट्रल विस्टा एवेन्यू अपने नए प्रभाव के साथ पूरी तरह से तैयार है। सेंट्रल विस्टा एवेन्यू में एएनआई से बात करते हुए पुरी ने कहा कि पुनर्विकास के बाद हरित कवरेज को बढ़ाया गया है। सेंट्रल विस्टा एवेन्यू को चौड़ा कर दिया गया है। अब पैदल मार्ग 12 से 15 किलोमीटर का है। जलाशयों को साफ कर दिया गया है। अब इसका एक नया प्रभाव दिख रहा है। 

विज्ञापन


4,000 लोग चौबीसों घंटे काम कर रहे थे
सेंट्रल विस्टा परियोजना के पूरा होने के दौरान आने वाली चुनौतियों के बारे में बात करते हुए पुरी ने कहा कि चुनौती का अर्थ यह है कि आपको चुनौती का सामना करना पड़ता है। चुनौती का सामना किया गया है और इसे समय पर पूरा किया गया है। 'हालांकि कोविड महामारी के बीच 4,000 लोग चौबीसों घंटे काम कर रहे थे। इसलिए मैं उनका आभारी हूं, मैं अपने सहयोगी और मंत्रालय का भी आभारी हूं।

पुरी ने कहा, जब भी हमें उनके सहयोग की आवश्यकता हुई, सभी विभागों ने पूरी तरह से मदद की। पुरी ने सेंट्रल विस्टा परियोजना पर विपक्षी दलों की टिप्पणियों की आलोचना की। पहले उन्होंने कहा कि यह परियोजना समय पर पूरी नहीं होगी। दूसरा, पर्यावरणविदों की कुछ चिंता थी। लेकिन हमने सब कुछ सुलझा लिया। 
विज्ञापन





इस तरह की खासियतें होंगी 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 25 पेड़ों में से 22 पेड़ों को दूसरी जगहों पर स्थानांतरित कर दिया गया है। मुझे उम्मीद है कि नया संसद भवन भी इस साल अक्टूबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। सेंट्रल विस्टा एवेन्यू के पूरा होने के बाद लोगों के लिए 40,000 वर्ग मीटर तक का अतिरिक्त स्थान उपलब्ध होगा। इसके अलावा लाल रेत पथ के स्थान पर नए फुटपाथ जोड़े गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप 94,600 मीटर चलने योग्य रास्ते बन गए हैं। 422 नई पत्थर की बेंचें लगाई गई हैं। अब नहरों पर 16 पुल बनेंगे।

सीढ़ीदार उद्यान में आएंगे पर्यटक
यहां टॉयलेट जैसी सुविधाएं जोड़ी गई हैं जो दिव्यांगों के अनुकूल होंगी। पुरी ने कहा कि पर्यटकों के लिए एक सीढ़ीदार उद्यान भी होगा जहां लोग आ सकते हैं और बैठ सकते हैं। नई सुविधाओं के अलावा राजपथ में अब भूमिगत जल निकासी होगी और पोखर और जलभराव से निपटने के लिए एक सूक्ष्म सिंचाई छिड़काव प्रणाली होगी। पार्किंग की सुविधा बढ़ा दी गई है और अब एक ही समय में 50 बसें और 1,000 वाहन रखे जा सकेंगे। एवेन्यू में अब चार अंडरपास होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें