फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय टीम ने लिया बुंदेलखंड सूखे का जायजा

Wed, 25 May 2016 05:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा-महोबा- हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुंदेलखंड में सूखे के हालात की जानकारी लेने पहुंची केंद्रीय टीम ने अलग-अलग गांवों में जाकर किसानों से बातचीत की। किसानों से शासन की ओर से मिलने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


कृषि विश्वविद्यालय में भी कृषि विशेषज्ञों से बातचीत कर हालात जाने। खेत-तालाब योजना का स्थलीय जायजा लिया। सूखा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद सदस्यों ने माना कि जिले में सूखे के गंभीर हालात हैं।

बांदा में मंगलवार सुबह चार सदस्यीय टीम ने तरसूमा, बघेलाबारी और जबरापुरा गांव में ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद रसिन बांध का निरीक्षण किया। हमीरपुर के बांक, कुछेछा और कुंडौरा गांव का दौरा कर स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन


रतवा गांव के स्कूल में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सूखे की स्थिति से पैदा हो रही समस्याओं की जानकारी ली। पूछा कि एक बीघे में कितनी उपज हुई। भूसा वितरण और राहत पैकेट के बारे में भी पूछा। महोबा में  टीम ने किड़ारी तालाब को देखा। पानी की जगह तालाब में उड़ रही धूल देख टीम के सदस्यों ने माना कि जिले में सूखे के गंभीर हालात है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें