केरल के सबरीमाला मंदिर को लेकर केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरण ने मंदिर जाने वालों को 'अर्बन नक्सल' यानी शहरी नक्सली करार दिया है। उन्होंने कहा है कि जो लोग अब मंदिर जा रहे हैं, वे अर्बन नक्सल, नास्तिक और विद्रोही हैं।
मालूम हो कि शनिवार को मंदिर में प्रवेश करनेवाली 10 महिलाओं को लौटा दिया गया था। रविवार को सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा के मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी। दो महीने तक चलने वाली वार्षिक तीर्थ यात्रा ‘मंडल मकरविलक्कू’ के दूसरे दिन मुख्य पुजारी ने मंदिर के गर्भगृह को तड़के तीन बजे खोला और विशेष पूजा की। इसके बाद 28 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने मंदिर में भगवान अयप्पा के दर्शन किए।