फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थक ही भारत माता की हत्या की बात कर सकता है’, अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर हमला

Sun, 13 Aug 2023 04:38 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अनुराग ठाकुर ने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक ही भारत माता को मारने के बारे में सोच सकते हैं। उन्हें असल में महिलाओं की चिंता नहीं है। वे सिर्फ संविधान और भारत माता की हत्या की बात करते हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (File Photo) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने मणिपुर में नफरत के बीज बोये हैं। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान पूर्वोत्तर बम, बंद और विस्फोट के लिए जाना जाता था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मणिपुर में शांति स्थापित करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।

कांग्रेस ने महिलाओं में अंतर किया

विज्ञापन

ठाकुर ने कहा कि मणिपुर में नफरत के बीज किसने बोये? कांग्रेस की लुक ईस्ट नीति के बजाये पीएम मोदी ने एक्ट ईस्ट नीति शुरू की। भारत माता को विभाजित करने के बारे में सिर्फ टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक ही सोच सकते हैं। टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक ही भारत माता को मारने के बारे में सोच सकते हैं। उन्हें असल में महिलाओं की चिंता नहीं है। वे सिर्फ संविधान और भारत माता की हत्या की बात करते हैं। टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक ही पश्चिम बंगाल, बिहार और मणिपुर की महिलाओं में अंतर कर सकते हैं।

मणिपुर जल्द प्रगति का गवाह बनेगा
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मणिपुर को दिल का टुकड़ा बताया और कहा कि शांति बहाली के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। मणिपुर जल्द ही प्रगति के रास्ते पर चलेगा। उत्तर-पूर्व हमारे जिगर का टुकड़ा है। सरकार आरोपियो को दंडित कर मणिपुर में शांति स्थापित करने की कोशिश कर रही है। ठाकुर ने कहा कि मणिपुर की जनता के साथ पूरा देश है। यह सांसद आपके साथ है। हम मिलकर समस्या का समाधान खोजेंगे। प्रदेश में जल्द ही शांति स्थापित होगी। प्रदेश जल्द ही प्रगति का गवाह बनेगा। 

राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा था निशाना

विज्ञापन

राहुल गांधी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए लोकसभा में कहा था कि उन्होंने मणिपुर में भारत माता की हत्या की। वे देशभक्त नहीं गद्दार हैं। डबल इंजन की सरकार पर उन्होंने भारत माता की हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने कहा था कि मणिपुर के नागरिकों की आवाज को मार दिया गया है। भारत एक आवाज है। भारत जनता की आवाज है। दिल की आवाज है। आपने मणिपुर में आवाज की हत्या की। मणिपुर के लोगों को मारकर आपने भारत को मार डाला। आप देशद्रोही हैं, देशभक्त नहीं।

युवाओं में अपने देश व क्षेत्र की गति को बदलने की क्षमता
चेन्नई में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में अनुराग ठाकुर ने कहा कि दुनियाभर के युवाओं में अपने देश और क्षेत्र की गति को बदलने की क्षमता है। अनुराग ने कहा, युवा देश के संरक्षक और सबसे बड़े हितधारक हैं। वे हमारा वर्तमान और भविष्य हैं। दुनिया स्थिरता की ओर बढ़ रही है। आज के युवाओं के सामने जलवायु परिवर्तन की अभूतपूर्व चुनौतियां हैं। युवा मामले और खेल मंत्रालय लगभग 20 लाख युवाओं को प्रशिक्षण देता है। हम उन्हें न केवल आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार हों बल्कि यह भी सुनिश्चित करते हैं कि आने वाले दिनों में वे एशिया में एक प्रेरक शक्ति बनें। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें