फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने तय किया दाम: निजी अस्पतालों में 250 रुपये में मिलेगा कोरोना का पहला टीका

Sat, 27 Feb 2021 07:51 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीनेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश में कोरोना टीकाकरण को लेकर केंद्र सरकार ने पहले ही कहा है कि सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण मुफ्त होगा। परंतु अब निजी अस्पतालों में टीकाकरण को लेकर भी स्थिति स्पष्ट हो गई है। केंद्र सरकार ने शनिवार को जानकारी दी है कि कोरोना टीकाकरण केंद्र के रूप में काम कर रहे निजी अस्पताल में प्रति व्यक्ति प्रति खुराक 250 रुपये लिए जाएंगे।

विज्ञापन


बता दें कि केंद्र सरकार की घोषणा से कुछ देर पहले गुजरात सरकार ने भी निजी अस्पताल के लिए वैक्सीन की कीमत तय की थी। इसके तहत यहां भी राज्य के लोगों को निजी अस्पताल में 250 रुपये चुकाने होंगे, वहीं सरकारी अस्पताल में यह मुफ्त में मिलेंगी।




शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि छह राज्यों- महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी देखी गई। इनमें से महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन


देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16,488 नए मामले
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16,488 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस अवधि में कोरोना वायरस से 113 लोगों की जान चली गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें