फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में पेयजल सुनिश्चित करने को सरकार ने शुरू किया अभियान

Sat, 03 Oct 2020 06:11 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गजेंद्र सिंह शेखावत (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

जलशक्ति मंत्रालय ने देश के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 100 दिन की मुहिम शुरू की है। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से इसे जन आंदोलन बनाने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन


उन्होंने सभी मुख्यमंत्रियों और उपराज्यपालों को पत्र लिखकर इस अभियान का नेतृत्व करने का आग्रह किया है। शेखावत ने कहा कि महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर यही उपयुक्त श्रद्धांजलि होगी। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने 29 सितंबर को जल जीवन मिशन का लोगो जारी करते हुए सभी स्कूलों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की अपील की थी। जल जीवन मिशन के तहत 2024 तक हर घर तक नल से पानी पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें