फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने कहा- देश में कोई मंदी नहीं, करदाता हुए दोगुने, कालेधन पर कसी नकेल

Tue, 19 Nov 2019 05:29 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने सोमवार को लोकसभा में बताया कि देश में कोई मंदी नहीं है। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने सदन को बताया कि भारत तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है और इसमें विकास हो रहा है।

विज्ञापन


शीत सत्र के पहले दिन प्रश्न काल के दौरान अनुराग ठाकुर ने बताया कि सरकार अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए कई जरूरी कदम उठा रही है। इनमें बैंको के विलय और उद्योगों को कर राहत शामिल हैं।

पांच फीसदी गिरावट के दावे को गलत करार देते हुए अनुराग ठाकुर ने आप सांसद भगवंत मान से पूछा कि दिखाएं कि ये आंकड़े कहां से मिले। उन्होंने कहा, जहां दुनिया के कई देश मंदी से जूझ रहे हैं भारत अब भी आगे बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है और 2025 तक यह पांच लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
विज्ञापन

 

करदाता दोगुने हुए, कालेधन पर कसी नकेल

अनुराग ने सदन को बताया कि कालेधन पर नकेल कसने के लिए नोटबंदी समेत कई सख्त कदम उठाए गए हैं। साथ ही कर दाताओं की संख्या में भी दोगुनी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि एनएसओ के आंकड़ों के मुताबिक 2014-19 के बीच जीडीपी में औसत 7.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जो जी-20 देशों में सर्वाधिक है।
 

पांच सालों में निवेश का माहौल बनाया

केंद्रीय मंत्री ने कहा, सरकार ने देश में निवेश का बेहतर माहौल कायम करने के लिए कई जरूरी कदम उठाये हैं। उन्होंने कहा, 2016 में दिवाला और दिवालियापन कानून लाना इसका सबसे अहम उदाहरण है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें