फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल के दुष्कर्म-हत्या वाले मामले में सीबीआई जांच को तैयार केंद्र: राजनाथ

Fri, 06 May 2016 07:10 PM IST
एजेंसी/चथन्नूर (केरल)।
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : PTI
विज्ञापन
केरल के एर्नाकुलम जिले में 30 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या करने के मामले में केंद्र सरकार सीबीआई जांच को तैयार है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को यह बात कहते हुए कहा कि इस मामले में सीबीआई जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


केरल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं देश का गृह मंत्री होने के नाते आप लोगों को ये विश्वास दिलाता हूं कि जैसे ही राज्य सरकार से सीबीआई जांच की सिफारिश हो जाएगी, वैसे ही हम इस मामले की जांच शुरू करवा देंगे।

उन्होंने कहा कि दोषियों को उनके किए की सजा दिलाई जाएगी। गृह मंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब घटना के कई दिन गुजरने के बाद भी केरल पुलिस कुछ खास इस मामले में आगे बढ़ नहीं पाई है।
विज्ञापन


बता दें कि 28 अप्रैल को केरल के एर्नाकुलम जिले में एक दलित महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसके साथ दरंदगी की गई और उसके घर में ही उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना की गूंज संसद में भी हुई और दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की गई। इसके अलावा पूरे राज्य में इस विभत्स घटना के विरोध में प्रदर्शन भी हुए।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें