फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र ने यूपी-बिहार को दिया निर्देश: कहा- गंगा में शवों को बहाने से रोकें

Mon, 17 May 2021 02:54 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • 15-16 मई को एक समीक्षा बैठक में जलशक्ति मंत्रालय ने कहा, हाल ही में कई रिपोर्ट में कहा गया है कि गंगा और उसकी सहायक नदियों में शवों और अधजली और सड़ी-गली लाशों को बहाया जा रहा है, जो बेहद खतरनाक है
विज्ञापन
शव के अंतिम संस्कार के लिए गंगा किनारे लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश और बिहार को निर्देश दिया है कि गंगा और उसकी सहायक नदियों में शवों को बहाने से रोकें। केंद्र ने यह भी कहा है कि संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के बाद नदियों में शवों को बहाए जाने पर उनके सुरक्षित और सम्मानजनक अंतिम संस्कार पर ध्यान केंद्रित करें।

विज्ञापन


15-16 मई को एक समीक्षा बैठक में जलशक्ति मंत्रालय ने कहा, हाल ही में कई रिपोर्ट में कहा गया है कि गंगा और उसकी सहायक नदियों में शवों और अधजली और सड़ी-गली लाशों को बहाया जा रहा है, जो बेहद खतरनाक है। राज्यों के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्वास्थ्य विभागों की राय से पानी की गुणवत्ता की निगरानी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें