फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रिमंडल नियुक्ति समिति: सरकार ने 40 से अधिक अतिरिक्त सचिव, संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारियों की नियुक्ति-प्रत्यावर्तन को दी मंजूरी

Thu, 24 Feb 2022 01:35 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली

सार

विभिन्न विभागों में संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त किए गए अन्य अधिकारियों में एम बालाजी, कृष्ण कुमार, इंद्रदीप सिंह धारीवाल, हरप्रीत सिंह, राजेश सिंह शामिल हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने बड़ी संख्या में अधिकारियों को नियुक्त किया है। समिति ने बुधवार को 43 अतिरिक्त सचिव और संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारियों की नियुक्ति और समय से पहले स्वदेश वापसी को मंजूरी दे दी।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ कैडर की 1997 बैच की आईएएस अधिकारी गीता मीतिना को पांच साल के कार्यकाल के लिए कृषि और किसान कल्याण विभाग का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। गुजरात कैडर के 1991-बैच के एक भारतीय वन अधिकारी राजबीर एस पंवार को प्रबंध निदेशक, नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, कृषि और किसान कल्याण विभाग के रूप में नियुक्त किया गया था।

1996 बैच के आईएएस अधिकारी पुनीत कंसल को कैबिनेट सचिवालय का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले श्रीकांत नागुलापल्ली, आंध्र प्रदेश कैडर के 1998-बैच के एक एलएएस अधिकारी को कैबिनेट सचिवालय के संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन


विभिन्न विभागों में संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त किए गए अन्य अधिकारियों में एम बालाजी, कृष्ण कुमार, इंद्रदीप सिंह धारीवाल, हरप्रीत सिंह, राजेश सिंह शामिल हैं। 

1996 बैच के आईएफओएस अधिकारी सत्येंद्र सिंह को प्रबंध निदेशक, राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड, कृषि और किसान कल्याण विभाग के रूप में नियुक्त किया गया था। 1995-बैच के आईएफओएस अधिकारी चैतन्य मूर्ति को पदभार ग्रहण करने की तिथि से जैव-प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें