फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूस मामले में अमेरिकी कंपनी के अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज, CBI ने पांच ठिकानों पर की छापेमारी

Sat, 10 Feb 2018 06:54 PM IST
एजेंसी, बेंगलूरू
विज्ञापन
सीबीअाई रेड
विज्ञापन

सीबीआई ने अनुबंध हासिल करने के लिए 11.8 लाख अमेरिकी डॉलर की कथित रिश्वत मामले में अमेरिकी कंपनी सीडीएम स्मिथ की भारतीय अनुषंगी कंपनी एक अधिकारी और एनएचएआई के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई बंगलूरू और चेन्नई में पांच स्थानों पर सुबह से छापेमारी कर रही है। इसमें सीडीएम स्मिथ के कार्यालय और कंपनी की सहायक भारतीय कंपनी के तत्कालीन वित्त निदेशक गोपाकुमार का आवास शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने प्राथमिकी में अमेरिका स्थित कंपनी, बंगलूरू स्थित इसकी भारतीय अनुषंगी कंपनी सीडीएम स्मिथ इंडिया प्राइवेट लि, गोपाकुमार, आरवी इंफ्रा साल्यूशंस के तत्कालीन प्रबंधक एस कृष्णमूर्ति, तथा अमेरिका स्थित कंपनी, उसकी भारतीय इकाई और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अज्ञात अधिकारियों को नामित किया है। 

उन्होंने कहा कि आरोप है कि कंपनी ने अपनी भारतीय इकाई के जरिए एनएचएआई के विभिन्न अधिकारियों को 2011 से 2016 के बीच अनुबंध हासिल करने के लिए 11.8 लाख अमेरिकी डॉलर की रिश्वत दी थी। उन्होंने बताया कि यह आरोप है कि सीडीएम स्मिथ के आरोपी अधिकारियों ने रिश्वत के अपने अवैध कारनामों को छुपाने के लिए इन खर्चों को अपने आयकर रिटर्न में ‘जायज व्यापारिक खर्चे’ के तौर पर दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें