फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयूष गोयल ने कसा तंज, कहा- राहुल करते क्या हैं 'सिर्फ पर्यटन'

Sat, 10 Feb 2018 06:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चार दिनों के चुनावी दौरे पर कर्नाटक में हैं और उनका यह चुनावी दौरा एक बार फिर से बीजेपी नेताओं की आंखों में खटकने लगा है।  
विज्ञापन


रेल मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी के कर्नाटक दौरे पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के दौरान राहुल करते क्या हैं  'सिर्फ पर्यटन।'

उन्होंने कहा कि राहुल इस चुनाव प्रचार के साथ धार्मिक यात्रा भी कर लेंगे क्योंकि मैंने सुना है कि वह इस यात्रा के दौरान यहां मंदिर और मठ भी जाएंगे। मैं खुश हूं कि राहुल ने कर्नाटक चुनाव तक का इंतजार नहीं किया और अभी से मंदिरों और मठों में जाने लगे हैं। 
विज्ञापन

 

पीयूष ने कहा कि राहुल को मंदिरों की याद सिर्फ चुनाव के दौरान ही आती है। उन्होंनें मजाकिया अंदाज में कहा कि नवंबर में गुजरात चुनाव हुए थे तब उन्हें मंदिरों की याद आई थी उसके बाद उन्हें अब पूरे तीन महीने बाद एक बार फिर से मंदिर याद आ रहा है। 


 पीयूष ने कहा कि मुझे लगता है कि कर्नाटक के लोग होशियार हैं और वो सब जानते हैं। गोयल ने कहा कि राहुल की इस नीति से कर्नाटक के लोग बिल्कुल भी सहमत नहीं होंगे। उनके आने से राज्य सरकार के पाप नहीं धुलेंगे। 
विज्ञापन


जहां उन्होंने शनिवार को बेल्लारी में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरे के दौरान वो कई सभाओं को संबोधित करने के साथ-साथ मंदिरों, मठों और दरगाहों पर मत्था भी टेकेंगे।  
 

 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें