फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: 'BJP में शामिल हों या...', ममता ने केंद्रीय एजेंसियों पर फिर लगाया TMC नेताओं को धमकाने का आरोप

Sun, 07 Apr 2024 04:39 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

Bengal: पुरुलिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को परेशान करने के लिए एनआईए, ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। - फोटो : ट्विटर/अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियां तृणमूल कांग्रेस के नेताओं से कह रही हैं कि वे या तो भाजपा में शामिल हों या कार्रवाई का सामना करें। बनर्जी ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और आयकर विभाग जैसी एजेंसियां भाजपा की शाखाओं की तरह काम कर रही हैं। 

विज्ञापन

पुरुलिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को परेशान करने के लिए एनआईए, ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। वे बिना किसी पूर्व सूचना के छापेमारी कर रहे हैं और घरों में घुस रहे है। जब सभी रात में अंधेरे में सो रहे होंगे, कोई उनके घर में घुस जाए तो महिलाएं क्या करेंगी?

केंद्रीय एजेंसियों पर लगाया धमकाने का आरोप
बनर्जी शनिवार को भूपतिनगर की घटना का जिक्र कर रही थीं, जहां एनआईए की एक टीम पर भीड़ ने हमला किया। एनआईए की टीम विस्फोट के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने आई थी। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि एजेंसियां उनके नेताओं और कार्यकर्ताओं से कह रही हैं कि या तो भाजपा में शामिल हों या कार्रवाई का सामना करें। 

'सांप्रदायिक भावनाएं भड़का रही भाजपा'
बनर्जी ने लोगों से किसी भी उकसावे में न आने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा रामनवमी के दौरान सांप्रदायिक भावनाएं भड़का रही है। मुख्यमंत्री ने केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर पश्चिम बंगाल को मनरेगा और पीएम आवास योजना के लिए पैसे से वंचित रखने का भी आरोप लगाया। 
विज्ञापन

'चुनाव के बाद गरीबों के लिए बनाएंगे घर'
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीबों के लिए घर बनाने के लिए 1.2 लाख रुपये देगी। बनर्जी ने कहा, चुनाव आयोग हमें अभी धन देने की अनुमति नहीं देगा। चुनाव के बाद हम गरीबों के घर बनाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें