फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: मुख्य चुनाव अधिकारी ने शताब्दी मतदाताओं को लिखा पत्र, चुनाव में हिस्सा लेने के लिए किया आभार व्यक्त

Sat, 01 Oct 2022 05:51 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में 100 वर्ष और उससे अधिक आयु के 2.5 लाख से अधिक मतदाता हैं, जबकि 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के लगभग 1.8 करोड़ मतदाता हैं।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनावी प्रक्रिया में योगदान देने वाले देशभर के ढाई लाख से अधिक शताब्दी मतदाताओं को पत्र लिखकर आभार व्यक्त किया। चुनाव आयोग के मुताबिक, देश में 100 वर्ष और उससे अधिक आयु के 2.5 लाख से अधिक मतदाता हैं, जबकि 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के लगभग 1.8 करोड़ मतदाता हैं।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पत्र में लिखा, आप जैसे जिम्मेदार बुजुर्ग मतदाताओं के कारण ही हम एक लोकतंत्र के रूप में फल-फूल रहे हैं और दुनिया को मात दे रहे हैं। शताब्दी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए पत्र सभी राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारियों को भेजे गए है। ये पत्र सभी शताब्दी मतदाताओं को सौंपे जाएंगे। राजीव कुमार ने कहा कि बुजुर्ग मतदाताओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के अपने निरंतर उत्साह के माध्यम से युवाओं के लिए एक मिसाल कायम की है, जिससे लोकतंत्र को मजबूत करने में मदद मिली है। उन्होंने लिखा, विभिन्न चुनावों के दौरान अपना वोट डालकर आपने इस अवधि में अपनी सरकार की पसंद तय करने में अपने वोट के मूल्य का वास्तविक अर्थ साबित कर दिया है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मध्यप्रदेश के शताब्दी मतदाताओं से की बातचीत
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के शताब्दी मतदाताओं से भी बातचीत की। यह बातचीत मध्य प्रदेश के सभी शताब्दी मतदाताओं के लिए एक अभिनंदन कार्यक्रम का हिस्सा थी, जिसका आयोजन उस राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर किया गया था। मध्यप्रदेश में 100 साल से अधिक आयु के 4,168 मतदाता हैं, जिनमें 3,040 महिलाएं और 1,128 पुरुष हैं। इनमें से 862 शहरी और 3,306 ग्रामीण इलाकों में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें