फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: फरार टीएमसी नेता शाहजहां शेख के आवास के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे, अदालत ने दिया था निर्देश

Wed, 17 Jan 2024 02:56 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

अदालत ने मंगलवार को राज्य से यह सुनिश्चित करने को कहा था कि टीएमसी नेता शाहजहां शेख के आवास के बाहर जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।
विज्ञापन
टीएमसी नेता शाहजहां शेख - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश के बाद फरार तृणमूल कांग्रेस के नेता शाहजहां शेख के आवास के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। मंगलवार को अदालत ने संदेशखाली में उनके आवास के मुख्यद्वार और अन्य इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश जारी किया था। शाहजहां शेख का आवास बांग्लादेश की सीमा से कुछ ही किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन


टीएमसी नेता के आवास के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा
अदालत ने मंगलवार को राज्य से यह सुनिश्चित करने को कहा था कि टीएमसी नेता शाहजहां शेख के आवास के बाहर जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। ईडी द्वारा शाहजहां के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'हम आरोपी को पकड़ने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।'

शाहजहां शेख के भाई ने मीडिया को बताया कि उन्हें सीसीटीवी कैमरे के बारे में तब पता चला जब पुलिस इस उपकरण को चलाने के लिए बिजली कनेक्शन के लिए उनसे मदद मांगी। उन्होंने कहा, 'मैंने भी सुरक्षा कारणों से अपने घर पर भी ऐसे कैमरे लगाए हैं।'
विज्ञापन


पांच जनवरी को राशन वितरण घोटाला मामले के तहत ईडी के अधिकारियों ने टीएमसी नेता शाहजहां शेख के आवास पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान टीएमसी नेता के समर्थकों ने अधिकारियों पर हमला कर दिया था। इस घटना में ईडी के तीन अधिकारी घायल हो गए। पश्चिम बंगाल में राशन वितरण घोटाला मामले में राज्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें