फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: वडनगर में पीएम मोदी के स्कूल में जाने का मिलेगा अवसर, नौवीं से 12वीं तक के छात्र करेंगे स्टडी टूर

Sun, 07 Jan 2024 06:19 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीबीएसई स्कूलों से पंजीकृत बच्चे इस बीच टूर पर जाएंगे। सीबीएसई बोर्ड की ओर से जारी परिपत्र के मुताबिक, इस पाठ्यक्रम में छात्रों को नवीनतम तकनीक और व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से मूल्यों को अनुभव दिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि यह प्रकिया साल भर चलेगी।
विज्ञापन
वडनगर में पीएम मोदी का स्कूल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध स्कूलों में पढ़ने वाले नौवी से बारहवीं तक के छात्रों को गुजरात के वडनगर स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्कूल में स्टडी टूर करेंगे। इसमें पंजीकरण करने के लिए शिक्षा मंत्रालय ने प्रेरणा: द स्कूल ऑफ एक्सपीरिएंशियल लर्निंग एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इसमें छात्रों को 13 जनवरी तक पंजीकरण कराना होगा। यह टूर सात दिन का होगा।

विज्ञापन


सीबीएसई स्कूलों से पंजीकृत बच्चे इस बीच टूर पर जाएंगे। सीबीएसई बोर्ड की ओर से जारी परिपत्र के मुताबिक, इस पाठ्यक्रम में छात्रों को नवीनतम तकनीक और व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से मूल्यों को अनुभव दिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि यह प्रकिया साल भर चलेगी। हर सप्ताह देश के अलग-अलग हिस्सों से 20 छात्र-छात्राओं का एक समूह स्टडी टूर का हिस्सा होगा। इसमें दस छात्र व दस छात्राएं शामिल होंगी। इस दौरान छात्रों को नए विषयों के बारे में बताया जाएगा।

9 जीवन मूल्यों के बारे में जान सकेंगे छात्र

  • शौर्य और साहस
  • परिश्रम और समर्पण
  • करुणा और सेवा
  • विविधता और एकता
  • सत्यनिष्ठा और शुचिता
  • नवाचार और जिज्ञासा
  • श्रद्धा और विश्वास
  • स्वतंत्रता और कर्तव्य

विज्ञापन

साल 1888 में शुरू हुआ था स्कूल
यह साल 135 साल पुराना है, जो साल 1888 में शुरू हुआ था। इस स्कूल का नाम पहले ‘वडनगर कुमार शाला नंबर 1’ था। लेकिन साल 2018 में इसे बंद करके नवीकरण का काम शुरू किया था। इसका निर्माण होने के बाद इसमें आठ कक्षा, एक कैफे, ओरिएंटेशन सेंटर समेत अन्य चीजें बनाई गई हैं।

पुरातात्विक और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे छात्र
पाठशाला में छात्रों को पुरातात्विक और ऐतिहासिक स्थलों का भी भ्रमण कराया जाएगा। इससे उन्हें देश की विरासत को आकार देने वाली विभिन्न राज्यों की जीवंत परंपराओं के विषय में जानकारी मिलेगी। वहीं, वह प्राचीन भारतीय सभ्यता से लेकर विश्व की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनने और चंद्रमा पर चंद्रयान-3 के उतरने तक देश के विकास के बारे में भी जान पाएंगे। इस कार्यक्रम में छात्रों को टीम निर्माण के बारे में भी सिखाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें