फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई 10वीं की छात्रा को दिया 2016 का प्रश्न पत्र, हाईकोर्ट में याचिका

Tue, 10 Apr 2018 12:18 AM IST
एजेंसी, कोच्ची
विज्ञापन
सीबीएसई पेपर - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन

केरल हाईकोर्ट ने सीबीएसई की ओर से हुई एक कथित चूक पर सोमवार को 10वीं बोर्ड की एक छात्रा द्वारा दाखिल की गई रिट याचिका को स्वीकार कर लिया। इस याचिका में छात्रा ने कहा है कि हाल ही में संपन्न हुई गणित की परीक्षा में उसे साल 2016 का प्रश्न पत्र दे दिया गया था, ऐसे में उसकी उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन उसी प्रश्न पत्र के आधार पर कराया जाए। 

विज्ञापन


छात्रा अमीया सलीम ने उच्च न्यायालय को बताया कि उसे बीते 28 मार्च को गणित की परीक्षा में साल 2016 का प्रश्न पत्र मिला था। याचिकाकर्ता के मुताबिक, उसके स्कूल ‘माउंट कार्मेल विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय कांजीकुझी’ कोट्टायम के प्रिंसिपल पहले ही सीबीएसई से इस घटना को लेकर शिकायत कर चुके हैं।

हालांकि अमीया की याचिका को स्वीकार करते हुए जस्टिस शाजी पी. चाली ने कहा कि इस याचिका के लंबित होने का मतलब यह नहीं कि सीबीएसई केवल याचिकाकर्ता के लिए दोबारा परीक्षा नहीं कराएगी। अदालत इस याचिका पर गर्मी की छुट्टियों के बाद सुनवाई करेगी।
विज्ञापन


बता दें कि अमीया सलीम के शिक्षकों को जब पता चला कि छात्रा को 2016 का प्रश्न पत्र वितरित हो गया तो उन्होंने तुरंत कोट्टायम जिले के वाडावथूर में परीक्षा केंद्र को सूचित किया था। छात्रा के प्रिंसिपल ने भी इस बारे में अधिकारियों से ‘उचित कार्रवाई’ किए जाने की अपील की थी ताकि छात्रा भविष्य प्रभावित न हो।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें