इंग्लैंड ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दूसरे वन-डे में आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। डेनियल हेजल (4/32) और सोफी एक्लेस्टोन (4/14) की घातक गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने पहले भारत को 37.2 ओवर में 113 रन पर रोक दिया।
भारत की ओर से स्मृति मंधाना (42) और दीप्ति शर्मा (26) के अलावा ओपनर देविका वैद्य (11) ही दोहरे अंक में पहुंच पाईं। इसके बाद मेहमान टीम की डेनियल वेट (47) और टैमी ब्यूमोंट (39) की पहले विकेट पर 73 रन की साझेदारी ने मेजबान टीम को मैच से दूर कर दिया।
इंग्लैंड ने 29 ओवर में दो विकेट पर 117 रन बनाकर मैच अपने कब्जे में कर लिया। सीरीज का निर्णायक मैच गुरुवार को खेला जाएगा।
संक्षिप्त स्कोर : भारत- 37.2 ओवर में 113 रन (स्मृति मंधाना 42, सोफी एक्लेस्टोन 4/14)।
इंग्लैंड- 29 ओवर में 117 रन (डी वेट 47, एकता बिष्ट 2/44)।