फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआईसी: प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी, मिड डे मील की खाद्य आपूर्ति पर नहीं लगेगा जीएसटी

Sat, 19 Jun 2021 04:52 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • सीबीआईसी ने कहा कि उसे कुछ मुद्दों पर जीएसटी के अमल को लेकर आवेदन मिले थे।
  • 28 मई को हुई जीएसटी काउंसिल की 43वीं बैठक में लिए गए कुछ फैसलों पर दी जानकारी
विज्ञापन
cbic - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिड डे मील योजना के तहत स्कूलों, प्री-स्कूलों और आंगनबाड़ियों को आपूर्ति किए जाने वाले खाद्य पदार्थों पर वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) नहीं वसूला जाएगा। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने 28 मई को हुई जीएसटी काउंसिल की 43वीं बैठक में लिए गए कुछ फैसलों पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए यह जानकारी दी।

विज्ञापन


सीबीआईसी ने कहा कि उसे कुछ मुद्दों पर जीएसटी के अमल को लेकर आवेदन मिले थे। इनमें यह भी पूछा गया था कि मिड डे मील योजना के तहत स्कूलों में परोसे जाने वाले खाने को क्या जीएसटी छूट मिलेगी, क्योंकि ऐसी आपूर्ति का वित्त पोषण सरकारी ग्रांट या कॉरपोरेट दान के तहत होता है।

सीबीआईसी ने कहा, जीएसटी के तहत मिड डे मील समेत किसी शैक्षणिक संस्थान में उपलब्ध कराई जा रही कोई भी कैटरिंग सेवा कर मुक्त है।  इसके चलते प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी समेत किसी भी स्कूल में भोजन उपलब्ध कराना जीएसटी के दायरे से बाहर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें