फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिटफंड घोटाले से जुड़े मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, पांच मामलों में एफआईआर दर्ज

Thu, 01 Nov 2018 07:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई ने पश्चिम बंगाल और उड़ीसा से जुड़े चिटफंड के पांच मामलों में एफआईआर दर्ज की है। सीबीआई ने वेलॉसिटी डेवलपर्स इंडिया लिमिटेड नाम की कंपनी के मुख्य प्रबंध निदेशक काजल कुमार बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बनर्जी पर पश्चिम बंगाल के सिर्फ उत्तर दिनाजपुर इलाके से करीब 6 करोड़ रुपये वसूलने का आरोप है। 

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के बैरकपुर इलाके में स्थित बेकर महत सदर बाजार निवासी काजलकुमार बनर्जी की इस कंपनी ने सैकड़ों लोगों को चूना लगाया है। यह छह करोड़ रुपये मात्र तीन एजेंट ने वसूले हैं। मामले में सीबीआई ने मनोज बनर्जी, मोहम्मद गुलफाम हुसैन, रंजन सूर, रंजीत सूर  व प्रणब बनर्जी को भी आरोपी बनाया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें