फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई का चिदंबरम के घर की दीवार फांदना भारत का अपमान: स्टालिन

Thu, 22 Aug 2019 06:30 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
एम॰ के॰ स्टालिन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने दिल्ली में कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बंगले में प्रवेश करने के लिए दीवार फांदने को लेकर सीबीआई अधिकारियों पर हमला बोला और कहा कि उनकी नजर में यह भारत का अपमान है।

विज्ञापन


स्टालिन की पार्टी द्रमुक, कांग्रेस की सहयोगी है। स्टालिन ने चिदंबरम का समर्थन करते हुए कहा कि पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी के पीछे  राजनीतिक प्रतिशोध  है। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘मैंने सीबीआई अधिकारियों को (चिदंबरम के दिल्ली आवास पर) दीवारें फांदते टीवी पर देखा। मैं इसे भारत का अपमान मानता हूं। यह निंदनीय है।

चिदंबरम प्रकरण में सीबीआई की भूमिका के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में स्टालिन ने कहा कि उन्होंने पहले ही बुधवार को कहा था कि यह राजनीतिक प्रतिशोध  है। उन्होंने कहा कि जब भी चिदंबरम को तलब किया गया था, वह संबंधित एजेंसियों के सामने पेश हुए थे।
विज्ञापन


स्टालिन ने यह भी कहा कि उच्चतम न्यायालय ने चिदंबरम की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करने का फैसला किया। इस बीच उनकी गिरफ्तारी होना राजनीतिक प्रतिशोध का इरादा है। कश्मीर मुद्दे पर दिल्ली में बृहस्पतिवार को विरोध किए जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि द्रमुक की अगुवाई में संघर्ष सफल रहा और इसमें कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, माकपा और नेकां सहित विभिन्न राजनीतिक दलों ने भाग लिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें