फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coal Smuggling Case: सीबीआई ने कोयला तस्करी मामले में तृणमूल कांग्रेस के विधायक को तलब किया, आज पेश होने का आदेश

Fri, 27 May 2022 12:26 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, कोलकाता।

सार

घोटाले में शामिल अन्य लोगों से पूछताछ के दौरान मुल्ला का नाम सामने आया है। कोयला घोटाला पश्चिम वर्धमान जिले के आसनसोल में शुरू हुआ था और बाद में नदिया, पुरुलिया और दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग तक इसके तार जुड़ते चले गए।
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कोयला तस्करी घोटाले की जांच के सिलसिले में गुरुवार को कैनिंग पूर्व से तृणमूल कांग्रेस विधायक शौकत मुल्ला को तलब किया। एजेंसी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुल्ला को शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे सीबीआई अधिकारियों के सामने पेश होने को कहा गया है।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा,"हमने उन्हें बुधवार को एक पत्र भेजा था, जिसमें उन्हें 27 मई की सुबह सीबीआई अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा गया था। उन्हें अपने साथ बैंक लेनदेन, पासबुक, पासपोर्ट, अन्य पहचान प्रमाण और अपने व्यवसाय से संबंधित कागजात लाने के लिए कहा गया है।"

उन्होंने कहा, "घोटाले में शामिल अन्य लोगों से पूछताछ के दौरान मुल्ला का नाम सामने आया।" सीबीआई के अनुसार, कोयला घोटाला पश्चिम वर्धमान जिले के आसनसोल में शुरू हुआ था और बाद में नदिया, पुरुलिया और दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग तक इसके तार जुड़ते चले गए। इस मामले में अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें