फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI-FSSAI Case: निजी कंपनी के सीनियर मैनेजर के परिसर में तलाशी अभियान, 1.42 करोड़ रुपये से अधिक का कैश जब्त

Tue, 07 May 2024 09:34 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीबीआई ने रिलायबल एनालिटिकल लेबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड के वरिष्ठ प्रबंधक हर्षल चौगुले के परिसर की तलाशी ली। इस दौरान 1.42 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त की गई।
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के सहायक निदेशक की गिरफ्तारी के मामले में सीबीआई ने मंगलवार को भी कार्रवाई की। सीबीआई ने रिलायबल एनालिटिकल लेबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड के वरिष्ठ प्रबंधक हर्षल चौगुले के परिसर की तलाशी ली। इस दौरान 1.42 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त की गई। चौगुले को भी सीबीआई ने सोमवार को एफएसएसएआई के सहायक निदेशक अमोल जगताप, निजी प्रयोगशाला के निदेशक विकास भारद्वाज और कंपनी के एक कार्यकर्ता के साथ ही गिरफ्तार किया गया था। चारों की गिरफ्तारी मुंबई में हुई थी।

सोने के अलावा, अब तक करीब 1.8 करोड़ रुपये नकदी जब्त 

विज्ञापन

नकदी के अलावा, सीबीआई ने चौगुले के परिसर में तलाशी के दौरान दो सोने के बिस्कुट, एक लैपटॉप और आपत्तिजनक दस्तावेज भी जब्त किए। सीबीआई अधिकारियों की मानें तो, चौगुले को कंपनी के लंबित बिलों को मंजूरी देने के लिए जगताप को कथित तौर पर 1.20 लाख रुपये की रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सोमवार को आरोपियों के आवास में ली गई तलाशी के दौरान 37.3 लाख रुपये नकद, लगभग 45 ग्राम सोना और अलग-अलग अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए। सीबीआई ने बताया कि आज की कार्रवाई के बाद विभिन्न तलाशी के दौरान सीबीआई ने सोना और सोने के बिस्कुट सहित करीब 1.8 करोड़ रुपये नकदी बरामद किए।

सीबीआई ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ा
सीबीआई को जब रिश्चत की शिकायत मिली, तो मामले का खुलासा करने के लिए एक टीम तैयार की गई। इस दौरान जगताप को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। सीबीआई ने सभी को आठ मई तक रिमांड में लिया है।

क्या है एफएसएसएआई 

विज्ञापन

एफएसएसएआई के निकाय, जो केंद्र सरकार के अधीन है। निकाय खाद्य पदार्थों के गुणवत्ता मानकों की निगरानी के लिए जिम्मेदार है। वहीं, रिलायबल एनालिटिकल एफएसएसएआई द्वारा अधिसूचित रासायनिक प्रयोगशालाओं की एक श्रृंखला चलाती है। कंपनी में एफएसएसएआई द्वारा भेजे गए नमूनों का विश्लेषण किया जाता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें