फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीतांजलि समूह की 18 सहायक कंपनियों की बैलेंस शीट खंगाल रही सीबीआई

Mon, 19 Feb 2018 04:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई पीएनबी घोटाले में प्रमुख आरोपी मेहुल चोकसी के गीतांजलि समूह की देश स्थित 18 सहायक कंपनियों की बैलेंस शीट खंगाल रही है। इसका मकसद घोटाले की 11400 करोड़ रुपये की गारंटी के आधार पर बैंकों से ली गई रकम के लेनदेन का पता लगाया जा सके। 

विज्ञापन


बैंकों से ली गई रकम के लेनदेन का पता लगाना मकसद 

सीबीआई अधिकारियों ने रविवार को बताया कि अन्य बैंक अधिकारियों के अलावा गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों गोकुलनाथ शेट्टी, मनोज खराट और हेमंत भट्ट से पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे घोटाले और इसकी व्यापकता का पता लगाया जा सके। एजेंसी मेहुल चोकसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद छापेमारी के दौरान बरामद बड़े सर्वर से जब्त रिकॉर्ड का विश्लेषण कर रही है। 

एजेंसी सर्वर से हासिल रिकॉर्ड का कर रही है विश्लेषण

चोकसी और नीरव मोदी के पीएनबी अधिकारियों से मिलीभगत से हुए घोटाले में संभावित रिश्वत के सवाल पर अधिकारियों ने कहा कि इसकी अभी जांच की जा रही है और वे अभी यह नहीं बता सकते हैं कि इसमें नियमित भुगतान होता था या नहीं। एक अधिकारी ने कहा कि अभी हमारा ध्यान घोटाले की व्यापकता, पैसों के लेनदेन और अन्य बड़े अधिकारियों की भूमिका पर है।  
विज्ञापन


नीरव मोदी के भाई ने दी थी धमकी

प्रवर्तन निदेशालय को पीएनबी के अधिकारियों ने पूछताछ में बताया कि सीबीआई में शिकायत करने से पहले हमने बैंक का पैसा लौटाने के बारे में नीरव मोदी के भाई से बात की थी। उसे हमने अपने कार्यालय बुलाया था लेकिन उन्होंने पैसा लौटाने से इनकार करते हुए कहा कि अभी पैसे नहीं है। बैंक अधिकारियों ने जब पैसा लौटाने पर जोर दिया तो उसने धमकाते हुए कहा कि जो करना है, कर लो पैसा नहीं चुकाएंगे। इसके बाद बैंक ने सीबीआई से इस मामले की शिकायत की। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें