फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IS से संबंध के शक में अफगानिस्तान के वित्त मंत्री का भांजा हिरासत में

Mon, 19 Feb 2018 03:28 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकी संगठन आईएस से संबंधों के शक में अफगानिस्तान के वित्त मंत्री के भांजे को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया गया। खुफिया विभाग और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल उससे पूछताछ कर रही हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी इस मामले में अफगानिस्तान के दूतावास के संपर्क में भी हैं। 

विज्ञापन


स्पेशल सेल व आईबी समेत सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं पूछताछ

पुलिस ने बताया कि अफगान नागरिक बरयालाई जयारकाश (38) का आईएस से संबंध है। इसकी जानकारी इमिग्रेशन विभाग को दी गई।  शनिवार रात करीब एक बजे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर पहुंचते ही उसे सीआईएसएफ समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ लिया। 

शुरुआती जांच में पता चला कि बरयालाई अफगानिस्तान के हेरात का रहने वाला है। वह लाजपत नगर में 19 दिसंबर 2017 से रह रहा था। उसके साथ दो भाई और रहते थे। एक का नाम अब्दुल रहमान है जो पिछले महीने अपने देश चला गया। दूसरे की पहचान टूयालाई वाफा के रूप में हुई है और वह अब भोगल जंगपुरा में रहता है। बरयालाई दुभाषिए का भी काम करता है।
विज्ञापन


पुलिस इस बारे में मकान मालिक से भी पूछताछ कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक,अफगान सरकार के प्रमुख परामर्शदाता अशरफ ने बताया कि बरयालाई के मामा अफगानिस्तान में वित्त मंत्री हैं। सुरक्षा एजेंसियां अफगान सरकार से बात कर रही हैं। पुलिस सूचना देने वाले से भी संपर्क साध रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें