केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के समन्वय में चलाए गए एक अभियान में गुरुवार को एक फरार अपराधी को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत वापस लाया गया। इस अपराधी के खिलाफ इंटरपोल रेड नोटिस जारी था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
सीबीआई ने बयान में क्या कहा?
सीबीआई ने एक बयान में कहा, अनिल कुमार रेड्डी येड्डुला पर आंध्र प्रदेश पुलिस की ओर से कई मामले दर्ज हैं। वह धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और आपराधिक धमकी के आरोपों में वांछित था। दुबई पुलिस की टीम येड्डुला को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे लाई, जहां उसे आंध्र प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें:
'बूढ़े हो रहे राहुल, सत्ता नहीं मिल रही', नेसेट में PM के भाषण पर कांग्रेस की टिप्पणी पर भाजपा का पलटवार
केंद्रीय जांच एजेंसी ने आंध्र प्रदेश पुलिस के अनुरोध पर पांच सितंबर, 2022 को उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी करवाई थी। उसे यूएई में गिरफ्तार किया गया और भारत प्रत्यर्पित किया गया।