फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IDBI पर भी 600 करोड़ का फर्जी लोन पास करने का आरोप, बैंक के 15 वरिष्ठ अधिकारियों पर केस दर्ज

Thu, 26 Apr 2018 05:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएनबी घोटाले की तरह ही अब आईडीबीआई बैंक भी सवालों के घेरे में है। सीबीआई ने बैंक के 15 वरिष्ठ अधिकारियों समेत एक्सेल सनशाइन प्राइवेट लिमिटेड के 24 कर्मचारियों के खिलाफ घोटाले का मामला दर्ज किया है। इस मामले में बैंक अधिकारियों पर कंपनी के नाम से फर्जी लोन पास कराने का आरोप है। ये मामला 600 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन

 


बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले ही भारतीय रिजर्व बैंक ने आईडीबीआई बैंक पर 3 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। केंद्रीय बैंक ने यह जुर्माना इसलिए लगाया, क्योंकि आईडीबीआई के शीर्ष प्रबंधन ने एनपीए के बारे में तय नियमों के अनुसार जानकारी नहीं दी थी। 

बैंक पर 6 हजार करोड़ से अधिक के एनपीए की जानकारी छुपाई गई। आरबीआई के मुताबिक बैंक ने 6,186 करोड़ के खराब लोन के बारे में जानकारी नहीं दी, जो आरबीआई को बाद में पता चली। यह लोन राशि वित्त वर्ष 2016 की है।
विज्ञापन


आरबीआई के नियमों के अनुसार सभी बैंकों के लिए एक नियम है कि अगर उनका एनपीए 15 फीसदी से अधिक है, तो इसकी जानकारी सार्वजनिक करनी होती है। आईडीबीआई का एक चौथाई से लोन एनपीए हो चुका है और आरबीआई इसको सही करने की कोशिश में लगा हुआ है। 

आरबीआई इससे पहले एक्सिस बैंक (3 करोड़ रुपये), यस बैंक (6 करोड़ रुपये) और आईसीआईसीआई बैंक (58.9 करोड़ रुपये) पर भी जुर्माना लगा चुका है। वित्त वर्ष 2017 में भी आरबीआई को अन्य बैंकों के बारे में इस तरह की जानकारी मिली है, जिसके बाद इन पर भी आगे चलकर जुर्माना लगाया जा सकता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें