फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी के कर्नाटक दौरे से पहले सिद्धारमैया का हमला, बोले-बीजेपी के माइनस प्वाइंट साबित होंगे

Thu, 26 Apr 2018 04:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के महज 15 दिन शेष रह गए है। जैसे जैसे चुनाव के दिन करीब आ रहे हैं राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में अपना जी जान झोंक रही हैं। मई के पहले सप्ताह में योगी आदित्यनाथ कर्नाटक जा रहे है, उनके इस दौरे पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने उनकी खिंचाई की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर आदित्यनाथ यहां आते हैं और भाजपा के लिए प्रचार करते हैं तो यह भाजपा के लिए माइनस प्वांइट होगा। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है,जनता ने देखा है कि पिछले एक साल में योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के लिए क्या किया है। वह बुरी तरह से फेल साबित हुए हैं। यही नहीं लोकसभा के उपचुनाव में योगी खुद के विधानसभा क्षेत्र में अपनी कुर्सी नहीं बचा पाए हैं। सिद्धारमैया ने कहा कि वो यहां आएंगे और क्या करेंगे।  

बता दें कि कर्नायक विधानसभा चुनाव की लगभग उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। कांग्रेस, भाजपा सहित सभी पार्टियों के स्टार नेता और प्रचारक कर्नाटक में डेरा जमाए हुए हैं। इसी कड़ी में भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कर्नाटक चुनाव प्रचार को जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो योगी आदित्यनाथ मई के पहले सप्ताह से कर्नाटक में चुनाव प्रचार करेंगे। वह कर्नाटक विधानसभा चुनाव में रैलियों के अलावा रोड शो भी करेंगे।
विज्ञापन


योगी वहां भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में 6 दिनों में 34 रैलियों को संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री 3 और 4 मई को कर्नाटक में रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके बाद 7 से 10 मई तक लगातार चुनावी सभाएं करेंगे।

इसके अलावाजी  सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी कर्नाटक में कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करेंगे। उन्होंने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वो भाजपा को हराने के लिए कहीं भी जाएंगे। अखिलेश ने गुजरात विधान सभा चुनाव में प्रचार किया था।
विज्ञापन


कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 12 मई को और मतगणना 15 मई को होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें