फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार की तलाश में सचिवालय पहुंची सीबीआई, नहीं मिला कोई सुराग

Tue, 17 Sep 2019 02:59 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

  • सोमवार को भी सीबीआई दफ्तर नहीं पहुंचे पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार
  • सीबीआई ने समन जारी कर दो बजे तक कार्यालय में पेश होने को कहा था
  • सचिवालय पहुंचकर सीबीआई की टीम ने मुख्य सचिव गृह सचिव को सौंपा पत्र
विज्ञापन
Rajiv Kumar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। उनकी तलाश में राज्य सचिवालय नवान्न पहुंची सीबीआई ने शारदा चिटफंड घोटाले के सिलसिले में पूछताछ के लिए तीन दिनों में दूसरा समन जारी करते हुए उनको सोमवार दो बजे तक एजेंसी के दफ्तर में पेश होने को कहा था। लेकिन वह इस तय समय सीमा में नहीं पहुंचे।

विज्ञापन


सीबीआई की दो-सदस्यीय टीम ने सोमवार को सचिवालय जाकर राजीव कुमार की गैरहाजिरी के मुद्दे पर राज्य के मुख्य सचिव व गृह सचिव को दो अलग-अलग पत्र सौंपे। मुख्य सचिव मलय डे और गृह सचिव आलापन बनर्जी को सौंपे पत्रों में जांच एजेंसी ने यह जानना चाहा है कि कुमार आखिर कहां हैं। उन्होंने किस आधार पर एक महीने की छुट्टी ली है और ड्यूटी पर कब लौटेंगे।

पत्र के साथ कलकत्ता हाईकोर्ट के उस आदेश की प्रतियां भी हैं जिनमें अदालत ने राजीव कुमार को गिरफ्तारी से मिली राहत वापस ले ली है। सीबीआई टीम इससे पहले रविवार को भी सचिवालय पहुंची थी। लेकिन छुट्टी का दिन होने से अधिकारियों ने ऐसे ही दो पत्र राज्य के पुलिस महानिदेशक वीरेंद्र के लिए सौंपे थे।
विज्ञापन


कलकत्ता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को राजीव कुमार की गिरफ्तारी पर लगी रोक हटा ली थी। उसके बाद से कुमार का मोबाइल फोन बंद है। सीबीआई अधिकारियों का दावा है कि राजीव कुमार कोलकाता में ही हैं।

इस बीच, जानकार सूत्रों ने बताया कि कुमार के वकीलों ने उत्तर 24-परगना जिले के बारासत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है जिस पर मंगलवार को सुनवाई होनी है। दूसरी ओर, सीबीआई भी उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने के लिए बारासत अदालत में अपील करने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें