फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेबसाइट पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी दिखाना पड़ा भारी, कंपनी पर सीबीआई का छापा, मालिक की तलाश जारी

Wed, 03 Jun 2020 07:04 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

वेबसाइट पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी की सामग्री पोस्ट करने वाली एक कंपनी के पश्चिम विहार स्थित परिसर में सीबीआई ने कई छापे मारे हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि कंपनी ने रूस, नीदरलैंड्स और भारत के सर्वर पर चलने वाली वेबसाइटों पर यह सामग्री डाली थी।

विज्ञापन


जांच एजेंसी ने कंपनी, उसके निदेशकों और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ आईटी कानून उल्लंघन और पोक्सो एक्ट के तहत का मामला दर्ज किया है। सीबीआई प्रवक्ता आरके गौड़ ने कहा, कंपनी ने कथित तौर पर भारत, नीदरलैंड्स और रूसी संघ के कानूनों का उल्लंघन किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के ठिकानों, कंपनी और निदेशकों के घर पर छापे मारे गए। वहां से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें