फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: शिक्षक भर्ती घोटाले में बंगाल शिक्षा विभाग पर CBI छापे, हाईकोर्ट ने बर्खास्त किए 53 शिक्षक

Fri, 23 Dec 2022 11:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

केंद्रीय जांच एजेंसी ने पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के एक गोदाम को भी सील कर दिया है। इमारत की छठी मंजिल स्थित शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु के कार्यालय से कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं। 

विज्ञापन
CBI raids in Kolkata - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को सीबीआई ने कोलकाता स्थित राज्य शिक्षा विभाग के मुख्यालय में छापेमारी की। सीबीआई टीम ने कई कंप्यूटरों की तलाशी ली और साल्ट लेक के डीएफ ब्लॉक में विकास भवन में विभिन्न कार्यालयों से दस्तावेज खंगाले। उधर, कलकत्ता हाईकोर्ट ने 53 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया।  

विज्ञापन

केंद्रीय जांच एजेंसी ने पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के एक गोदाम को भी सील कर दिया है। इमारत की छठी मंजिल स्थित शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु के कार्यालय से कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं। इस बीच, कलकत्ता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा प्रायोजित और सहायता प्राप्त स्कूलों के 53 प्राथमिक शिक्षकों को सेवा से बर्खास्त करने का आदेश दिया। ये  उन 269 लोगों में शामिल हैं, जिनकी सेवाएं अदालत ने पहले के एक आदेश में समाप्त कर दी थी।
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया था कि इन 269 व्यक्तियों को हाईकोर्ट द्वारा सुनवाई का अवसर दिया जाए। इस आदेश के मुताबिक, 54 प्राथमिक शिक्षकों ने हाईकोर्ट का रुख किया और हलफनामा प्रस्तुत किया था। जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय की अदालत ने उनकी सेवा समाप्त करने का आदेश दिया था। उनकी दलीलों पर गौर करने के बाद जस्टिस गंगोपाध्याय ने शुक्रवार को इनमें से 53 प्राथमिक शिक्षकों को बर्खास्त करने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें